Haryana
Trending

10 पेटी अवैध शराब के साथ रिट्ज कार सवार दो युवक गिरफ्तार ll

10 पेटी अवैध शराब के साथ रिट्ज कार सवार दो युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिट्ज कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत शहर थाना सिरसा में केस दर्ज कर पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जीवन चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी ।इस दौरान सामने से आ रही एक रिट्ज कार के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान कार बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से 10 पेटी 120 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव रधांवा निवासी संवाई सिंह पुत्र प्रताप सिंह तथा गांव नाथूसरी चौपटा निवासी मंगल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मामले में शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button