एनआई एक्ट के मामले में फरार पी.ओ. को थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार : एसपी हिसार।।
एनआई एक्ट के मामले में फरार पी.ओ. को थाना सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार : एसपी हिसार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में उद्घोषित अपराधियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने एनआई एक्ट के एक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी (पी.ओ.) घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहनलाल पुत्र जसपाल, निवासी विद्युत नगर, हाल मॉडल टाउन एक्सटेंशन, हिसार के रूप में हुई है। इस बारे में प्रभारी थाना सिविल लाईन PSI कर्मजीत ने बताया की आरोपी के विरुद्ध एनआई एक्ट के तहत दर्ज मामले में न्यायालय में पेश न होने के कारण अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था। इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने बताया कि न्यायालय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों एवं बेल जंपरों के विरुद्ध हिसार पुलिस द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




