नशे के नेक्सस पर डबवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 7 तस्कर गिरफ्तार ll
नशे के नेक्सस पर डबवाली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 7 तस्कर गिरफ्तार ll

डबवाली/सिरसा -(अक्षित कम्बोज):- नशे के सौदागरों के खिलाफ डबवाली पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक और अध्याय जोड़ते हुए पुलिस टीमों ने बीते 24 घंटे में क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सप्लायरों सहित 07 नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से करीब 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने हुड्डा सेक्टर मंडी कालांवाली में गुप्त सूचना एवं निगरानी अभियान के दौरान संदेह के आधार एक मोटरसाइकिल चालक को काबू कर तलाशी ली । जो नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 07.860 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी मोटरसाइकिल चालक शम्मी सिंह के विरुद्ध थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
मामले की जांच के दौरान आरोपी शम्मी सिंह से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की । जो मामले की गहन जांच करते हुए उनकी टीम ने इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी सतनाम सिंह को भी काबू कर लिया । दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में सीआईए कालांवाली टीम ने डोडा चूरा पोस्त तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को काबू करने में सफलता हासिल की है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जून 2026 को उनकी टीम ने गांव गदराना से आरोपी गगनदीप सिंह को 02 किलो 658 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया था । जिस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई । जो मामले की गहन जांच करते हुए उनकी टीम ने इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर आरोपी रवि सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।इसी तरह चौकी देसूजोधा प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह की टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए गांव देसूजोधा से संदेह के आधार पर एक महिला को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उक्त महिला के कब्जे से 06 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस सम्बन्ध में महिला आरोपी के खिलाफ थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । @newstodayhry #newstodayhry
जो मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क की जांच शुरू की और उनकी टीम ने इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी । जो इसी दौरान इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी सोहन लाल को काबू कर लिया गया । जो उक्त महिला आरोपी को यह हेरोइन आरोपी सोहन लाल ने ही सप्लाई की थी । उक्त दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में उनकी टीम ने दिनांक 18.07.2026 को आरोपी दलजीत सिंह को गांव मटदादू से 07.62 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करवाया था । जो आरोपी दलजीत सिंह से की गई प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ी गई और उक्त हेरोइन उपलब्ध करवाने वाले आरोपी कुलदीप सिंह को काबू कर लिया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।इसी दौरान सीआईए डबवाली टीम ने नशीली गोलियों की तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी लवजोत उर्फ लवप्रीत को काबू करने में सफलता हासिल की है । जिस संबंध में दिनांक 03 जुलाई 2026 को उनकी टीम ने आरोपी जगमोहन को गांव मटदादू से 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां ट्रामाडोल व 1,200 नशे में प्रयुक्त होने वाले प्रेगाबलीन कैप्सूल सहित काबू किया था । जो आरोपी जगमोहन के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया और इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई । जो उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इन नशीली गोलियों के मुख्य सप्लायर आरोपी लवजोत उर्फ लवप्रीत को काबू किया है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों पर लगातार कड़े प्रहार किए जा रहे हैं । पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिशों के कारण नशा कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।डबवाली पुलिस की नशा विरोधी मुहिम पूरी मजबूती के साथ जारी है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। आमजन नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने के लिए मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry




