छेड़छाड़ व पोक्सो मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार ll
छेड़छाड़ व पोक्सो मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक बरवाला सुमित कुमार ह.पु.से. के नेतृत्व में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने छेड़छाड़ एवं पोक्सो अधिनियम के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस बारे में प्रभारी थाना नि. कर्मजीत ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को पीड़िता की माता द्वारा थाना बरवाला में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान PSI सीमा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अरुण पुत्र शशिकांत निवासी वार्ड नंबर-1, बरवाला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में हिसार पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




