
हिसार-(अमित कुमार):-जिला पुलिस हिसार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी पुरानी पुलिस लाइन, ने मोबाइल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एप्पल आईफोन-16 (ब्लैक रंग), जिसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 है, बरामद किया है। इस बारे में प्रभारी चौंकी पी.एल ए स.उप नि. अनुप ने बताया की सोनू मलिक, पुत्र पाल सिंह, निवासी पटेल नगर कैंप, हिसार ने चौकी पी.एल.ए., हिसार में शिकायत दी थी कि उसने रात्रि के समय अपना एप्पल आईफोन-16 (ब्लैक रंग) घर के आंगन में चार्जिंग पर लगाया था। सुबह उठकर देखने पर मोबाइल फोन वहां नहीं मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी कर ले जाने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मगन्तु उर्फ रामस्वरूप, पुत्र दयाकिशन, निवासी, पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा एप्पल आईफोन-16 बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया। मामले में आगामी अनुसंधान एवं अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस हिसार आमजन से अपील करती है कि अपने मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान को असुरक्षित स्थान पर न छोड़ें, घरों में सुरक्षा के उचित प्रबंध रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही, अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखें, ताकि चोरी की स्थिति में पुलिस द्वारा शीघ्र कार्रवाई करने में सहायता मिल सके। @newstodayhry #newstodayhry




