Haryana
Trending

करनाल सम्मेलन में गूंजेंगी शिक्षकों की मांगें ll

करनाल सम्मेलन में गूंजेंगी शिक्षकों की मांगें ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आज राजकीय महाविद्यालय कालांवाली सिरसा में हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई के प्रधान प्रोफेसर राम लाल बलजोत के नेतृत्व में एक बैठक आयोजन किया गया। प्रोफेसर राम लाल बलजोत ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को करनाल में हरियाणा राजकीय कॉलेज शिक्षक संघ द्वारा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करवाना, राजकीय कॉलेज शिक्षक की सेवानिवृत्ति आयु यूजीसी के नियमों अन्य राज्यों की तरह अनुसार 60 वर्ष से 65 वर्ष करवाना, कॉलेज सहायक प्रोफ़ेसर की सीनियर/सिलेक्शन प्रमोशन स्केल के लिए अनिवार्य 3/2 (5 वर्षों ) की अनिवार्य ग्रामीण सेवा को कम या खत्म करवाना, प्राइवेट यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वालों के रुके हुए प्रमोशन स्केल को लागू करवाना, मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को निर्धारित समय पर लागू करवाना सहित विभिन्न मुद्दों को मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा के सामने रखा जाएगा।इकाई संघ के उप प्रधान प्रोफ़ेसर जसपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय से सभी कॉलेज प्रोफेसर सम्मेलन में भाग लेंगे।इस अवसर पर संघ महासचिव प्रोफ़ेसर जितेंद्र,नवनियुक्त सहायक प्रोफ़ेसर आशना राजपूत, प्रोफ़ेसर अमनदीप कौर खीवा, प्रोफ़ेसर पवन कुमार भरोखा, प्रोफ़ेसर शुभ प्रताप राव उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button