Haryana

अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-जनता एकजुट ll

अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस-जनता एकजुट ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार आज थाना बरवाला में प्रभारी थाना बरवाला निरीक्षक करमजीत सिंह की अध्यक्षता में Police Public Coordination Committee (PPCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरवाला शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
प्रभारी थाना निरीक्षक करमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने आसपास होने वाली किसी भी आपराधिक, असामाजिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना किसी हिचकिचाहट के पुलिस को देने का आग्रह किया तथा विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्त समाज के निर्माण, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा साइबर ठगी से बचाव जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे जनहित एवं अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
हिसार पुलिस आमजन के सहयोग से जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button