Haryana
Trending

रैम्बो व रोमियो डॉग की मदद से एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 8.50 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

रैम्बो व रोमियो डॉग की मदद से एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 8.50 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार : एसपी सिद्धान्त जैन।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने पुलिस डॉग रैम्बो व रोमियो की सहायता से एक आरोपी को 08 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक मोटरसाइकिल तथा 2,000 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल हिसार के प्रभारी उप निरीक्षक इन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। टीम जहाज पुल चौक पर मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डोगरान मोहल्ला क्षेत्र में एक युवक नशीले पदार्थ की बिक्री के लिए घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने डॉग रैम्बो एवं रोमियो की सहायता से डोगरान मोहल्ला में दबिश देकर साहिल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सैनियान मोहल्ला, हिसार को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08 ग्राम 500 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा), घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 2,000 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना एचटीएम में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं सप्लाई नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं भी नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी संबंधी सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button