Haryana
Trending

नशे के खिलाफ घर-घर पहुंची हिसार पुलिस।।

नशे के खिलाफ घर-घर पहुंची हिसार पुलिस।।

हिसार- (अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के नेतृत्व में चलाया जा रहा “नशा मुक्त हिसार” अभियान अब केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के घरों तक पहुंचकर उन्हें उपचार, परामर्श और नया जीवन देने का माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में आज नशा मुक्ति टीम हिसार ने थाना एचटीएम एवं थाना शहर हिसार क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी, विकास नगर तथा 12 क्वार्टर गांधी डेयरी कॉलोनी में विशेष जनसंपर्क एवं पुनर्वास अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कॉलोनीवासियों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद स्थापित किया। टीम ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में लोगों से गोपनीय जानकारी भी जुटाई गई। अभियान में 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। वहीं 05 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त 06 नशा पीड़ितों के घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 02 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से उपचार दिलवाया गया। अभियान के दौरान कुल 13 नशा पीड़ितों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, उनका ब्लड टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग करवाई गई। सबसे प्रेरणादायक पहलू यह रहा कि टीम के लगातार प्रयासों से एक नशा पीड़ित स्वयं प्रेरित होकर नागरिक अस्पताल हिसार के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल कानून लागू करने से नहीं, बल्कि पीड़ित व्यक्तियों को समय पर उपचार, परामर्श और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराने से संभव है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस एक ओर नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नई राह दिखाने का भी कार्य कर रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो उसे छिपाने के बजाय उपचार के लिए आगे लाएं तथा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें। समाज और पुलिस की संयुक्त भागीदारी से ही नशा मुक्त हिसार का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button