Haryana
Trending

बहन को बहाने से घर से बाहर भेजकर भाई ने साथी के साथ किया मंगलसूत्र चोरी, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।

बहन को बहाने से घर से बाहर भेजकर भाई ने साथी के साथ किया मंगलसूत्र चोरी, फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौकी एचएयू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहन के घर से मंगलसूत्र चोरी कर उसे फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखने के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान नमन पुत्र धर्मबीर निवासी 35/14 उधपुरिया मोहल्ल विडियो मार्केट व राहुल पुत्र भाल सिह निवासी खारिया डोभी हिसार के रूप में हुई है । इस बारे में प्रभारी एचएयु PSI पकंज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम नगर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई नमन, जो नशे का आदी है, अपने साथी राहुल के साथ उसे बहाने से घर से बाहर ले गया। महिला को उसकी माता के घर छोड़ने के बाद दोनों आरोपी उसके किराये के मकान पर पहुंचे और वहां से अलमारी में रखा मंगलसूत्र चोरी कर लिया। अगले दिन जब महिला ने अलमारी की जांच की तो मंगलसूत्र गायब मिला। महिला द्वारा संदेह व्यक्त करने के साथ-साथ उपलब्ध वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
शिकायत पर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चौकी एचएयू पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नमन तथा उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी नमन के कब्जे से ₹26,600 नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि आरोपी राहुल के कब्जे से ₹5,000 नकद, एक मोबाइल फोन तथा हिसार स्थित मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में मंगलसूत्र गिरवी रखने से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने चोरी किए गए मंगलसूत्र को ₹50,000 में गिरवी रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल तथा फाइनेंस कंपनी से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी पूरी की है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून से बच नहीं सकता। ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा गिरवी रखे गए मंगलसूत्र को नियमानुसार बरामद करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button