Haryana
Trending

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,5 दुपहिया वाहन बरामद, युवक पुलिस गिरफ्त में ll

बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,5 दुपहिया वाहन बरामद, युवक पुलिस गिरफ्त में ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पांच दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीवीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने यह कार्रवाई की। मामले की जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि अग्रसेन कॉलोनी निवासी चिमन लाल पुत्र औमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 12 जुलाई 2026 की रात्रि को स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चला गया था। सुबह देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूटी चोरी कर ले गया था । शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस की एक टीम ने आरोपी मंजीत सिंह पुत्र संदीप कुमार निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया ।पूछताछ में आरोपी ने शहर सिरसा तथा ऐलनाबाद थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की चार अन्य वारदातें करनी कबूल की । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button