Haryana
Trending

⚡ सिरसा में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी ll

⚡ सिरसा में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आॅल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्ज यूनियन (सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ) की केन्द्रीय कमेटी में लिए गए फैसले अनुसार वीरवार को सिटी सब युनिट सिरसा व इन्डस्ट्रियल सब युनिट सिरसा की इकाई ने स्थानीय निकाय एवं अग्निशमन विभाग द्वारा की जा रही हड़ताल के समर्थन में काले बिल्ले लगकर सुबह दो घण्टे 9 से 11 बजे तक नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता सब युनिट प्रधान इन्डस्ट्रियल अजय पासी व सिटी सब-युनिट प्रधान मनमोहन सिंह ने की और मंच का संचालन सब युनिट सचिव ललित सोलंकी ने किया। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए राज्य उप प्रधान बाबू लाल व वरिष्ठ कर्मचारी नेता एस एस बेदी ने बताया कि स्थानीय निकाय व अग्नि शमन विभाग के करीब 40 हजार कर्मचारी प्रदेश भर में 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं, जिसका एएचपी सी वर्कर्स यूनियन पुरजोर समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि सरकार की हठधर्मिता और समझौता लागू न करने की नीति के कारण कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा। यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति बिल्कुल गंभीर दिखाई नहीं दे रही। हड़ताल के चलते प्रदेश भर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं। बारिश के कारण गंदगी से दुर्गन्ध फैल रही है, जिससे संक्रमण बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इन्हीं मांगों को लेकर पिछले दिनों स्थानीय निकाय एवं अग्निशमन कर्मचारियों ने लम्बा आन्दोलन किया था और हड़ताल की थी, जिसके फलस्वरूप कर्मचारियों की 13 मई को सरकार से समझौता हुआ था। सरकार ने तीन महीने बीत जाने के बाद भी समझौते को लागू नहीं किया, जिससे कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा। कर्मचारियों ने अपील की कि सरकार समय रहते शीघ्र इनकी समस्याओं का हल करे। मीटिंग को सिटी युनिट प्रधान मीत चावला, उपप्रधान सुभाष, कोषाध्यक्ष ताराचन्द, सब अर्बन यूनिट प्रधान गुलबाग सिंह, उप प्रधान रविंद्र सिंह, सचिव राकेश शर्मा, सुरेन्द्र आर्या आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इन मांगों पर पूर्व में बनी थी सहमति:13 मई 2026 को हुए समझौते के अनुसार अनुबंध एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता देना, रिक्त पदों पर भर्ती करना, सीवर एवं सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती करना शामिल हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button