Haryana
Trending

साइबर ठगी से बचना है तो मोबाइल में डाउनलोड करें ‘अभेद’ ऐप II

साइबर ठगी से बचना है तो मोबाइल में डाउनलोड करें ‘अभेद’ ऐप II

हिसार-(अमित कुमार):- साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपने मोबाइल फोन में ‘अभेद’ (Abhedya) ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया है, ताकि लोग साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक हो सकें और समय रहते खुद को साइबर अपराधियों से सुरक्षित रख सकें।

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि आज मोबाइल फोन बैंकिंग, ऑनलाइन खरीदारी, पढ़ाई, नौकरी, कारोबार और मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। इसके साथ ही साइबर अपराधी भी लोगों को ठगने के लिए फर्जी लिंक, OTP, KYC अपडेट, ऑनलाइन शॉपिंग, फर्जी निवेश, सोशल मीडिया, डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद जरूरी है।

‘अभेद’ ऐप में मिलेगी साइबर सुरक्षा की जरूरी जानकारी:-

‘अभेद’ ऐप नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने में मदद करता है। इसके माध्यम से नागरिक साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, जागरूकता सामग्री और ऑनलाइन खतरों से बचने के उपयोगी उपायों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। #newstodayhry @newstodayhry

एसपी ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि पहले से जागरूक रहकर ठगी से बचा जाए। ‘अभेद’ ऐप साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक उपयोगी माध्यम है।

आज ही मोबाइल में डाउनलोड करें ‘अभेद’ ऐप

एंड्रॉयड मोबाइल उपयोगकर्ता Google Play Store से ‘अभेद’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

‘अभेद’ ऐप — Google Play Store

हिसार पुलिस की अपील है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, व्यापारी, उद्योगपति, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं युवा सहित डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले सभी नागरिक इस ऐप को डाउनलोड करें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

सिर्फ डाउनलोड नहीं, ऐप की जानकारी का इस्तेमाल भी करें:-

हिसार पुलिस नागरिकों से आग्रह करती है कि ऐप डाउनलोड करने के बाद इसमें उपलब्ध साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं जागरूकता सामग्री को पढ़ें और उसे अपने दैनिक डिजिटल व्यवहार में अपनाएं। परिवार में बच्चों और बुजुर्गों को भी ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जरूर समझाएं। #newstodayhry @newstodayhry

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई:-

यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल : cybercrime.gov.in

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि “साइबर अपराधियों से बचाव की पहली सीढ़ी जागरूकता है। जितना हम डिजिटल रूप से जागरूक होंगे, उतना ही साइबर ठगों के लिए हमें निशाना बनाना मुश्किल होगा।”

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ‘अभेद’ ऐप को अपनी डिजिटल सुरक्षा किट का हिस्सा बनाएं, खुद जागरूक हों और कम से कम एक अन्य व्यक्ति को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। #newstodayhry @newstodayhry

हिसार पुलिस का संदेश:-

“जागरूक नागरिक — सुरक्षित डिजिटल समाज।”

Related Articles

Back to top button