Haryana
Trending

10 दिवसीय सम्भाषण शिविर का भव्य समापन ll

10 दिवसीय सम्भाषण शिविर का भव्य समापन ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) योगाश्रम में संस्कृतभारती द्वारा आयोजित 10 दिवसीय (20-30 अगस्त) नि:शुल्क सम्भाषण शिविर का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डा. सुरेश कुमार (संस्कृतभारती कोष प्रमुख) व मुख्य वक्ता जनपद अध्यक्ष द्रोण प्रसाद कोइराला ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। अध्यक्ष द्रोण प्रसाद कोइराला ने कहा कि संस्कृत केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए पढ़नी चाहिए। ‘लोके-लोके संस्कृत’ के ध्येय के साथ कार्यकर्ता समाज को नि:शुल्क संस्कृत सिखा रहे हैं। प्रान्त कोष प्रमुख डा. सुरेश कुमार ने कहा कि संस्कृतभारती आने वाले समय में भी ऐसे ही शिविरों का आयोजन करती रहेगी। मंच संचालन बलजिंद्र कुमार ने किया। समापन पर शिक्षार्थियों ने संस्कृत में नाटक, गीत और हास्यकणिका की प्रस्तुतियां दीं तथा मुख्य शिक्षक कपीश, परमजीत व ललित के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संस्कृत साहित्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में जनपदमंत्री बलजिंद्र कुमार, सह मंत्री पवन शास्त्री, नगराध्यक्ष श्रीनिवास, शिक्षण प्रमुख राकेश कुमार, नीलकंठ शास्त्री,अमित, विक्रम , सुरेन्द्र,विनोद कुमार, आदित्य सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button