Haryana
Trending

ब्लैक फिल्म लगे ट्रक पर हिसार पुलिस की कार्रवाई ll

ब्लैक फिल्म लगे ट्रक पर हिसार पुलिस की कार्रवाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के तहत प्रभारी PCR नंबर-17 मुख्य सिपाही सुखबीर द्वारा दिल्ली रोड पर यातायात नियमों की जांच के दौरान एक ट्रक पर ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर ₹10,000 का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि वाहनों पर नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे वाहन के अंदर की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई नहीं देतीं, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, तेज गति, खतरनाक ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी की अपील-एसपी सिद्धान्त जैन ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन में नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म न लगाएं तथा सड़क पर स्वयं और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा का ध्यान रखें।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button