Haryana
Trending

भादरा पार्क के पास डंपिंग प्वाइंट से उठवाया कचरा ll

भादरा पार्क के पास डंपिंग प्वाइंट से उठवाया कचरा ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-वार्ड नंबर 17 में भादरा पार्क के पास लंबे समय से बने कूड़े के डंपिंग प्वाइंट पर जमा कचरे के ढेर को मंगलवार को वार्ड पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने नगरपरिषद सिरसा के सहयोग से साफ करवाया। काबिलेजिक्र है कि स्थानीय लोगों ने इस मामले को पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ के संज्ञान में लाया था। इस पर वार्ड 17 की पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कचरे की सफाई करवाने के लिए नगरपरिषद सिरसा में शिकायत दर्ज करवाई। पार्षद की शिकायत के बाद नगर परिषद की ओर से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को भादरा पार्क के पास स्थित उक्त डंपिंग पॉइंट पर कर्मचारियों को भेजा गया। कर्मचारियों ने मौके पर जमा कचरे को उठवाकर डंपिंग पॉइंट की सफाई करवाई। कचरा उठाए जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में काफी हद तक सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वार्डवासियों ने पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ द्वारा समस्या को नगर परिषद के समक्ष उठाने और सफाई करवाने के लिए उनका आभार जताया। पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जहां भी कूड़े-कचरे से संबंधित समस्या सामने आएगी, उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाए जाने से भादरा पार्क के आसपास रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में यहां नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दोबारा कचरे का ढेर न लगे और क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ बना रहे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button