Haryana
Trending

डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर काबू ll

डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 3 तस्कर काबू ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-नशे के सौदागरों के खिलाफ डबवाली पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है । इसी दौरान बीते दिवस 31 अगस्त को सीआईए डबवाली व चौकी देसूजोधा पुलिस टीम ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 06.480 ग्राम हेरोइन, 50 प्रतिबंधित व नशे में प्रयुक्त होने वाली 2,700 गोलियां व 1,200 कैप्सूल बरामद किए गए हैं ।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव मुन्नावाली से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 गोलियां प्रतिबंधित बूप्रेनोरफिन, 2,700 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां टेम्पेन्टाडोल व 1,200 प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए । जिस संबंध में बरामद गोलियों व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी रामकिशन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है ।इसी क्रम में चौकी देसूजोधा प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह की टीम ने गांव देसूजोधा में गश्त पड़ताल एवं निगरानी अभियान के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली । जो नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 06.480 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी जगमेल सिंह के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।जो गहन छानबीन करते हुए उनकी टीम ने आरोपी जगमेल सिंह से की गई प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की । जो पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले के मुख्य तस्कर आरोपी हमीद को भी काबू कर लिया। काबू किए गए आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।डबवाली पुलिस की नशा विरोधी मुहिम पूरी मजबूती के साथ जारी है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। आमजन नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने के लिए मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button