Haryana
Trending

9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll

9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने खाजाखेड़ा रोड क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंगनपुर रोड सिरसा निवासी संदीप पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त के दौरान सब्जी मंडी सिरसा से होते हुए खाजाखेड़ा रोड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खाजाखेड़ा रोड के नजदीक पुलिस टीम को सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने अचानक बाइक वापस मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर पीछा कर युवक को काबू कर लिया।नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button