Haryana
Trending

नशे से नफरत नहीं, नशे में फंसे व्यक्ति से करें प्रेम: इलाज, परामर्श और जागरूकता से ही होगा समाधान ll

नशे से नफरत नहीं, नशे में फंसे व्यक्ति से करें प्रेम: इलाज, परामर्श और जागरूकता से ही होगा समाधान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-नशा केवल एक व्यक्तिगत बुराई नहीं, बल्कि एक जन स्वास्थ्य संकट है जिसे इलाज, परामर्श और प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है। इसलिए नशे में फंसे व्यक्ति से हमें नफरत नहीं करनी चाहिए बल्कि उसे गले लगाकर समझाना चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतरराष्ट्रीय नशा अधिवक्ता जागरूकता दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल लाखों लोग नशे की अधिकता से अपनी जान गंवा देंते है इसलिए इस समस्या का समाधान बातचीत, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानव प्रेम से ही संभव है।
श्री साहुवाला ने कहा कि जीवन बहुत कीमती है, इसे किसी भी नशे में बर्बाद नहीं करना चाहिए और यदि कोई नशा करता भी है तो उसे बचाने के लिए हमारे दोनो हाथ आगे बढ़ाने चाहिए क्योंकि मानवता रंग, देश और भाषा से बड़ी होती है। उन्होंने कहा आज का युवा फैशन, बेरोजगारी, गलत संगति के कारण नशे की गिरफत में आ जाता है जिससे वह धीरे-धीरे नशे का आदि हो जाता है और फिर मौत उसे अपनी गिरफत में ले लेती है। उन्होंने कहा कि योग, साधना, समाधि और खेलों में मन लगाकर हम व्यक्ति को नशे की लत से छुटकारा दिला सकते है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पार्षद जसविन्द्र पाल पिंकी ने कहा कि नशा व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को ही खत्म कर देता है। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम खुद भी नशा नहीं करेंगे और ना ही दूसरों को करने देंगे। उन्होंने कहा कि समाज में फैले नशे को दूर करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं को भी आगे आना होगा तभी देश से नशा दूर हो सकता है और हमारा देश भारत और अधिक विकसित हो सकता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने कार्यक्रम अध्यक्ष जसविंदर पाल पिंकी को गोल्ड मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button