आर्थिक अपराधों पर एसपी सिद्धान्त जैन सख्त, लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश ll
आर्थिक अपराधों पर एसपी सिद्धान्त जैन सख्त, लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश ll

हिसार-(अमित कुमार):-आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आज आर्थिक अपराध शाखा की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीएसपी क्राइम श्री कमलजीत सिंह, प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक निर्मला तथा अन्य अनुसंधान अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज मामलों की मामलेवार समीक्षा करते हुए प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी से जांच की प्रगति, लंबित जांच कार्यों, साक्ष्यों के संकलन, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा बरामदगी एवं धनराशि की वसूली के संबंध में जानकारी ली।एसपी हिसार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आर्थिक अपराधों से संबंधित किसी भी मामले की जांच में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी अपने अधीन मामलों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए निर्धारित समय में जांच पूरी करें। जांच में लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक रूप से मामला लंबित रखने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराधों में अक्सर आमजन की मेहनत की कमाई, संपत्ति और आर्थिक हित प्रभावित होते हैं। इसलिए ऐसे मामलों की जांच सामान्य मामलों की तरह नहीं बल्कि पूरी गंभीरता, तकनीकी दक्षता और पेशेवर दृष्टिकोण के साथ की जाए। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत, वित्तीय धोखाधड़ी एवं अन्य आर्थिक अपराधों में बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की गहनता से जांच की जाए। अपराध से अर्जित धन या संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई और बरामदगी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव, प्रभाव अथवा पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अनुसंधान अधिकारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से साक्ष्यों के आधार पर जांच करें तथा निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसपी हिसार ने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, जांच में आ रही कमियों को तत्काल दूर करने तथा जिन मामलों में जांच पूर्ण हो चुकी है, उनमें शीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल मामले दर्ज करना नहीं, बल्कि प्रत्येक मामले की गुणवत्तापूर्ण जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाना और आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करना है। आर्थिक अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा आर्थिक अपराधों की रोकथाम एवं जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।@newstodayhry #newstodayhry




