Haryana
Trending

अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई, 20 बोतल देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार ll

अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई, 20 बोतल देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर रही है । इसी क्रम में अवैध शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औढ़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी जगदीश को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रबंधक थाना औढ़ा उप नि. विजय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव औढ़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान स्कूटी के बीच में मिले कट्टा प्लास्टिक को चेक किया गया तो उसमें से 20 बोतल अवैध शराब देसी मार्का माल्टा बरामद हुई । जिस संबंध में आरोपी जगदीश के विरुद्ध थाना औढ़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button