Haryana
Trending

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व:-कुलदीप मित्तल ll

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व:-कुलदीप मित्तल ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-अग्रसैन कॉलोनी में श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम व श्रद्धा से मनाया जाएगा। प्रचार मंत्री तेज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप मित्तल की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर की सुबह स्रान श्रृंगार होगा और सभी देवी-देवताओं की पोशाक बदली जाएगी। इस दिन मंदिर प्रांगण में वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा महारास एवं झांकियां दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा। भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म के अवसर पर रात्रि 12 बजे एक लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसका कूपन मात्र 100 रुपये का है। लक्की ड्रॉ का कूपन मंदिर से प्राप्त कर सकते हैं। लक्की ड्रा का पहला इनाम 101 ग्राम चांदी का लड्डू गोपाल, इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण जी की प्रिय 4 चांदी की बांसुरी भी उपहार स्वरूप दी जाएगी। प्रधान कुलदीप मित्तल ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान बालाजी का खजाना व प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने समस्त इलाकावासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर श्रीकृष्ण अवतार के साक्षी बनें। इस मौके पर संरक्षक के.के. शर्मा, संरक्षक गोबिंदराम जिंदल, सचिव श्री राम जोशी, मदन लाल शर्मा, विनोद जैन, राकेश जलहोत्रा, राजेश खत्री, राजेश अरोड़ा, किशन लाल गुप्ता, अशोक मित्तल, विनोद मित्तल, भगवान दास बंसल, राजेश मेहता, रमेश कांटीवाल, हरीश शर्मा, हिमांशु रोहतकी, मोनू मित्तल, हेमंत अग्रवाल, पंडित लोकेश शर्मा मुख्य पुजारी, पंडित सुनील शर्मा पुजारी सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button