Haryana
Trending

समाजेवी डा. गुरचरण सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित ll

समाजेवी डा. गुरचरण सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-गांव वैदवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में वैदवाला, हांडी खेड़ा, ढाणी दर्शन सिंह, ढाणी वडेचा और ढाणी प्लाटां (सेक्टर 19) के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने की। सर्वप्रथम केक काटने की पारंपरिक रस्म निभाई गई। समाजसेवी डा. गुरचरण सिंह ने स्कूल प्रिंसिपल नीलम कुमारी को शॉल, गुलदस्ता और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जबकि पांचों स्कूलों के हैड को भी शॉल और ट्रॉफी तथा बाकि स्टाफ सदस्यों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को दिलचस्प बनाने के लिए एक क्विज सेशन भी रखा गया। सही जवाब देने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. गुरचरण सिंह ने कहा कि शिक्षक का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्षा संस्कार और समाज निर्माण के संकल्प का सामान सम्मान है। यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत और ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं दे रहे, वह उनमें नैतिक मूल्यों और राष्ट्रवादी सोच को भी जागृत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में शिक्षक एक दीपक की भांति होता है, जो अंधेरे को दूर कर ज्ञान का अक्षय दीप जलाता है। प्रत्येक विद्यार्थी को गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए अर्जुन की भांति संकल्पबद्ध एवं एकाग्रचित्त होना चाहिए। सभी स्कूल शिक्षकों ने डा. गुरचरण सिंह के प्रयासों की सराहना की।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button