Haryana
Trending

बरवाला पुलिस द्वारा घर से सोने के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

बरवाला पुलिस द्वारा घर से सोने के आभूषण चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-थाना बरवाला पुलिस ने घर से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला के रूप में हुई है।इस संबंध में थाना बरवाला के PSI नवीन ने बताया कि दिनांक 05 सितम्बर 2026 को बंटी पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला ने शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में चोरी कर सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।PSI नवीन ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि जिले में चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साधनों सहित सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button