Haryana
Trending

मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन व 500 रुपये छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार ll

मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन व 500 रुपये छीनने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने तथा छीना-झपटी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन व 500 रुपये छीनने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।इस संबंध में प्रभारी थाना सिविल लाइन उप निरीक्षक कर्मजीत ने बताया कि मनीष पुत्र गणेश सिंह निवासी मकान नंबर 212-C, न्यू शास्त्री नगर, हिसार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि दो नौजवान लड़कों ने उसका मोटरसाइकिल रुकवाकर उसका मोबाइल फोन तथा 500 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही मुकेश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी एवं जांच माध्यमों की सहायता से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले अनील पुत्र अर्जुन, निवासी न्यू मॉडल टाउन, हिसार तथा सुनील पुत्र ओमप्रकाश निवासी मिरका को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।मामले में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी ललित पुत्र राममेहर निवासी न्यू मॉडल टाउन, हिसार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित के कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व में किसी अन्य छीना-झपटी अथवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं तथा उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी संलिप्त है या नहीं।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि छीना-झपटी, चोरी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और पूर्व में की गई वारदातों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी संसाधनों और अन्य जांच माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की रक्षा करना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button