खेत में पानी की बारी को लेकर मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ll
खेत में पानी की बारी को लेकर मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने तथा मारपीट की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने गांव खोखर में खेत में पानी की बारी को लेकर हुई मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई लोहे की पाइप व डंडा भी बरामद किया है।इस संबंध में प्रभारी थाना सदर निरीक्षक रविन्द्र ने बताया कि दिनांक 04 सितम्बर 2026 को करतार सिंह पुत्र झुतर सिंह निवासी गांव खोखर के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, खेत में पानी की बारी को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी।शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए संदीप व सुनील पुत्रगण दलबीर सिंह निवासी गांव खोखर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई लोहे की पाइप व डंडा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि आपसी विवाद को लेकर कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की मारपीट अथवा हिंसक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि आपसी विवादों को कानून हाथ में लेने के बजाय कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाएं।@newstodayhry #newstodayhry




