Haryana
Trending

चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 10 मुकदमों के बाद फिर पहुंचा जेल ll

चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 10 मुकदमों के बाद फिर पहुंचा जेल ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी PLA पुलिस ने चोरी के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।चौकी PLA के सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकुल उर्फ कालिया पुत्र राजपाल, निवासी मकान नंबर 529, वाल्मीकि मोहल्ला, पटेल नगर, हिसार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से 10 अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।शिकायत कर्ता नीलम पत्नी सतीश, निवासी कैंप पटेल नगर, हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थी। जब वह 19 जुलाई 2026 को घर वापस आई तो घर से भारत कंपनी का गैस सिलेंडर तथा 4,000 रुपये नकद चोरी मिले। शिकायत के आधार पर चौकी PLA पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकुल उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आपराधिक गतिविधियों में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले अपराधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button