Haryana
Trending

पानी आया तो टूटी रजवाहे की पटरी, खेतों में भरा पानी… किसानों की बढ़ी चिंता II

पानी आया तो टूटी रजवाहे की पटरी, खेतों में भरा पानी... किसानों की बढ़ी चिंता II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- सिरसा के बड़ागुढ़ा क्षेत्र में मलड़ी हैड से निकलने वाले शेखूपुरिया रजवाहे में भीवां के पास पुल से अलीकां की तरफ करीब पांच एकड दूरी पर शुक्रवार दोपहर बाद अचानक करीब तीन बजे पटरी में दरार आने से आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसलों में पानी भर गया। करीब 20 फीट कटाव होने से रजवाहे का पानी खेतों में फैल गया। किसानों की सूचना के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हैड से पानी बंद करवाकर दरार को मिट्टी भरे बैग लगाकर बांधने का कार्य शुरू करवाया।जोकि रात भर पानी बंद रहने के बाद अल सुबह पानी छोड़ा गया है ऐसे टेल तक पानी पहुंचने के लिए काफी घंटे लगेगें देर शाम तक पानी पहुंचने की संभावना है। करीब तीन बजे तक रेलवे लाइन तक ही पानी पहुंच पाया था जबकि शेखूपुरिया टेल तक काफी दूर है अभी। #newstodayhry @newstodayhry

किसानों ने जताई चिंता- इस दौरान अनेक गांवों के किसान पानी की बारी लगाने से बंचित रह गए। किसानों बिट्टू सिंह, बलदीप, मंदर सिंह, बालू राम, सुरजीत सिंह, राज कुमार, बुटा सिंह, रामलाल, जरनैल सिंह, मनप्रीत सिंह, मक्खन सिंह, मिंदा सिंह , बलवीर सिंह, गुरलाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बेअंत सिंह, तरलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, लखा सिंह, हरदीप सिंह, काला सिंह, देवराज, राजकुमार शेखूपुरिया, रमेश कुमार, चंद्रपाल सुदेश ,गुरमेल सिंह, तरसेम सिंह आदि अनेक किसानों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बंदी के बाद अब बड़ी मुश्किल से काफी दिनों बाद रजवाहे में पानी आया था, लेकिन इस प्रकार पटरी टूटने से भीवां, अलीकां, पंजमाला, झिडी़, बप्पा, सवाई पुर, बुर्ज भंगू, भंगू साहुवाला, कर्मगढ़ , पंजुआना और शेखूपुरिया आदि टेल तक इस रजवाहे के दोनों और अनेक गांवों के किसान शुक्रवार शाम से पहले शनिवार शाम तक पानी की बारी लगाने से वंचित रह गए हैं।

राजकुमार शेखूपुरिया ने बताया कि हैड से पानी छोड़ने के बाद शेखूपुरिया टेल तक पानी पहुंचने में करीब 20 घंटे का समय लगता है। ऐसे में कल करीब 3 बजे पानी टुटने के बाद अल सुबह पानी छोड़ा गया है तो शेखूपुरिया टेल तक देर शाम तक पहुंच पाएगा। क्योंकि शनिवार को तीन बजे तक भंगू से पहले रेलवे लाईन तक ही पानी पहुंचने की जानकारी मिल रही है ऐसे में अनेक गांवों के किसानों की जोकि करीब 30 घंटे रात और दिन की पानी की बारिया नहीं लग पाएगी ऐसे में टेल वाले इलाके में तो अनेकों किसानों को पानी समय पर न मिलने के चलते फसल को सिंचाई करने से बंचित रह जाएंगे। #newstodayhry @newstodayhry

वहीं सूचना पाकर- सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा मलड़ी हैड से पानी बंद करवा कर रजवाहे में आई दरार में मिट्टी डालकर पटरी की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि समय पर टेल तक सुचारू रूप से पानी पहुंचाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक दरार न भर पाने के चलते रजवाहे में पानी नहीं छोड़ा जा सका था। उल्लेखनीय है कि वर्षों पहले बने हुए शेखूपुरिया रजवाहे में जब जब पानी छोड़ दिया जाता है बार बार टुटने से किसान परेशान है। अतः इसे नये सिरे से पक्का करने की मांग है ताकि किसानों को इस प्रकार बार बार पानी की बारिया लगाने से बंचित न रहना पड़े। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button