वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने किया अभिनंदन ll
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने किया अभिनंदन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल सिरसा पहुंची जहां उनका प्रदेश महिला कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा फौगाट ने भव्य तरीके से अभिनंदन किया। कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस भवन में पहुंची महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल ने इस दौरान दो दिनों तक महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचीं महिला कार्यकर्ताओं से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आवेदन एवं बायोडाटा लिए। इसके साथ ही ऑब्जर्वर किरणदीप ग्रेवाल ने महिला कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत कर सिरसा जिले में महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर उनके विचार भी जाने। किरणदीप ग्रेवाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में लगातार दो दिनों तक संगठनात्मक बैठकें एवं संवाद का दौर चलता रहा। इस दौरान जिले के सभी विधायकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से भी संगठन को लेकर उनके विचार एवं सुझाव लिए गए। बैठक में विशेष रूप से इस विषय पर चर्चा की गई कि सिरसा जिला महिला कांग्रेस की कमान किस महिला कार्यकर्ता को सौंपी जाए, जो संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए जमीनी स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सके। संगठन सृजन अभियान के तहत हुई इन बैठकों में महिला कांग्रेस को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोडऩे तथा आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा हुई। @newstodayhry #newstodayhry




