AI से लेकर गुड टच-बैड टच तक, हिसार पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक
AI से लेकर गुड टच-बैड टच तक, हिसार पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक
हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस की मुख्य सिपाही प्रीति द्वारा गांव बरवाला स्थित रिधनाथ स्कूल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को Artificial Intelligence (AI) के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि तकनीक का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें और किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोटो, वीडियो अथवा अन्य डिजिटल सामग्री पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।इसके साथ ही विद्यार्थियों को Good Touch और Bad Touch के बारे में सरल तरीके से जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें असहज महसूस कराए या गलत तरीके से छूने का प्रयास करे तो वे तुरंत वहां से दूर हों और अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।पुलिस टीम ने बच्चों को यह भी बताया कि स्कूल में किसी प्रकार की परेशानी, डर, धमकी, उत्पीड़न या कोई अन्य समस्या होने पर उसे छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत अपने शिक्षक, अभिभावक अथवा पुलिस को इसकी जानकारी दें। बच्चों को आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 का उपयोग करने के बारे में भी बताया गया।एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक और सुरक्षित बनाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी गलत व्यवहार या परेशानी को लेकर चुप न रहें और समय रहते भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें।




