Haryana
Trending

मानक चंद जैन के जन्मदिन पर लंगर भंडारा ll

मानक चंद जैन के जन्मदिन पर लंगर भंडारा ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) हमारे भारतीय संस्कृृति में जन्मदिन को पुण्य कार्य करके मनाने की परम्परा रही है इसी के तहत लंगर भण्डारा लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है जहाॅं बिना किसी भेद-भाव के सभी को एक साथ बैठाकर भोजन करवाया जाता है जो हमें यह सिखाती है कि सभी इंसान बराबर है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय नेहरू पार्क के राम मन्दिर में मानक चन्द जैन के 78वें जन्म दिवस पर आयोजित लंगर भण्डारे में फल एवं मिठाई वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने जन्म दिन पर भूखे, गरीब, राहगीरों और जरूरतमंद लोगो को भोजन कराते है जो उससे जो आर्शीवाद और दुआएं मिलती है वह किसी भी मंहगे गिफट से बड़ी होती है। श्री साहुवाला ने कहा कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने से अच्छा है कि हम लंगर भण्डारा, फल व मिठाई वितरित करें जिससे पैसे का सदुपयोग होगा और समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आज अगर पूरे देश में हर व्यक्ति अपना जन्मदिन इस तरह मनाने लगे तो देश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें जो दिया है उनमें से कुछ हिस्सा समाज को लुटाना चाहिए जिससे मन में सेवा-भाव आता है, दिल को सुकून मिलता है तथा अपना अहंकार दूर होता है। इस अवसर पर जयदेव सहदेव चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन ने कहा कि मानक चंद जैन के दो काव्य संग्रह शुरूआत तो करनी होगी एवं जिंदगी का आइना, हिन्दी साहित्य अकादमी पंचकूला से प्रकाशित है जिसमें 250 सामाजिक कविताओं का संग्रह है तथा हमें केक काटकर जन्मदिन मनाने की रस्म से परहेज करना चाहिए। इस मौके पर मानक चंद जैन ने दो गौशाला में गो-सवामणी भी करवाई तथा उन्होंने कहा कि हमें कोई भी खुशी का मौका नहीं छोड़ना चाहिए जिससे हमें सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं 40 वर्षोें से पीलिया, गुर्दे की पथरी और शुगर की दवाई निःशुल्क वितरित कर रहा हॅू तथा उन्होंने अपने संगीत का भी जिक्र किया कि वह 10 वर्षों से रफी नाइट मना रहे है और 15 गायको के ग्रुप के प्रधान है। उन्होंने कहा कि संगीत से हमें आत्मिक शांति ही नहीं मिलती बल्कि मन हल्का और तनाव मुक्त हो जाता है। इस मौके पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, वरिष्ठ साहित्यकार राज कुमान निजात, जयदेव सहदेव के प्रधान ललित जैन, मिसेज इंडिया कंचन कटारिया, आस्था के सर्जन डाॅक्टर सुखदेव बागड़ी, मीडिया कोओर्डिनेटर नन्द किशोर अग्रवाल, गुलशन गाबा, राजकुमार खुराना, मनमोहन सिंह, कैलाश सुखानी, नीतू खेमका, गजेन्द्र सिंह, सोनू अटवाल, नरोत्तम शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button