#haryanagorvment
Trending

पेट्रोल पंप संचालक रहें सतर्क, संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों पर रखें नजर: हिसार पुलिस

पेट्रोल पंप संचालक रहें सतर्क, संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों पर रखें नजर: हिसार पुलिस

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों से सुरक्षा संबंधी नियमों एवं जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की गई है।हिसार पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि पेट्रोल-डीजल की बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। पेट्रोल-डीजल को प्लास्टिक की थैली, बोतल अथवा अन्य खुले व असुरक्षित बर्तनों में भरकर न दें। ईंधन केवल लागू नियमों के तहत अनुमत एवं सुरक्षित कंटेनरों में ही उपलब्ध करवाएं। ज्वलनशील पदार्थों को असुरक्षित तरीके से रखने या ले जाने से आगजनी तथा गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालक बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर प्लेट अथवा संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतें। ऐसे वाहनों की आवाजाही या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। ईंधन की बिक्री के संबंध में लागू सरकारी आदेशों एवं वैधानिक निर्देशों की पालना करना सुनिश्चित करें।पेट्रोल पंप संचालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • सुरक्षित तरीके से दें ईंधन: पेट्रोल-डीजल को प्लास्टिक की थैली, बोतल या अन्य असुरक्षित बर्तनों में न भरें। केवल नियमानुसार अनुमत एवं सुरक्षित कंटेनरों का ही उपयोग करें।
  • अग्नि सुरक्षा का रखें ध्यान: पेट्रोल पंप परिसर में धूम्रपान, खुली आग तथा आग लगने के अन्य स्रोतों पर प्रतिबंध सुनिश्चित करें और अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें।
  • संदिग्ध वाहनों पर रखें नजर: बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
  • सीसीटीवी कैमरे रखें चालू: पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से चालू रखें तथा रिकॉर्डिंग को नियमानुसार सुरक्षित रखें।
  • वैधानिक निर्देशों की करें पालना: पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी आदेशों और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।हिसार पुलिस आमजन एवं पेट्रोल पंप संचालकों से अपील करती है कि वे सुरक्षा नियमों की पालना कर अपराधों की रोकथाम और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने अथवा लागू नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button