Haryana
Trending

संकल्प से ही जीवन को मिलती है सही दिशा ll

संकल्प से ही जीवन को मिलती है सही दिशा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) विद्यार्थी जीवन में संकल्प का महत्व सबसे अधिक है जो विद्यार्थी शुरू से ही यह संकल्प ले लेता है कि मुझे अपने जीवन में कुछ बनना है, वह कभी भटकता नहीं तथा उसका हर कदम अपने लक्ष्य की और होता है। ये शब्द लायंस क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय जननायक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बी.काॅम. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होने कहा संकल्प का संबध हमारे नैतिक जीवन से भी है यदि हम संकल्प लें कि हम कभी झूठ नही बोलेंगे, कभी नशा नहीं करेंगे, अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे, तो हमारा चरित्र महान बन जाता है तथा छोटे-छोटे संकल्प ही हमें बड़ा इंसान बनाते है। श्री साहुवाला ने कहा आज के युग में जरूरत है कि युवा नशे, आलस्य और नकारात्मकता को छोड़ने का संकल्प ले और देश की सेवा, पर्यावरण की रक्षा और ईमानदारी से जीने का संकल्प ले तथा एक व्यक्ति का दृढ़ संकल्प पूरे समाज को बदल सकता है। उन्होने कहा एक कमजोर संकल्प हवा में उड़ जाता है लेकिन दृढ़ संकल्प पत्थर पर लकीर होता है इसलिए सच्चा संकल्प वह है जिसमें त्याग, तपस्या और निरंतरता हो। उन्होने कहा संकल्प लेने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक सोच, निरंतर अभ्यास तथा धैर्य होना चाहिए क्योकि संकल्प का फल तुरन्त नहीं मिलता। इसके लिए इंतजार और मेहनत करनी पड़ती है। उन्होने कहा संकल्प ही जीवन है तथा बिना संकलप का जीवन बिना पतवार की नाव जैसा है, जो लहरों के साथ भटकती रहती है इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक ऊचँा, पवित्र और दृढ़ संकल्प लेना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए अपना सब कुछ लगा देना चाहिए तथा याद रखिए जहां संकल्प है, वही धन सम्पदा, शांति, खुशियां एवं सिद्धि है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button