साइबर अलर्ट: APK फाइल और फर्जी लिंक से रहें सावधान।।
साइबर अलर्ट: APK फाइल और फर्जी लिंक से रहें सावधान।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की है कि साइबर ठगों द्वारा बैंक खाता बंद होने, KYC अपडेट करने, बैंकिंग सेवाएं चालू रखने या खाता ब्लॉक होने का डर दिखाकर लोगों को फर्जी कॉल, SMS और WhatsApp मैसेज भेजे जा सकते हैं। साइबर ठग इन संदेशों के माध्यम से APK फाइल या संदिग्ध लिंक भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसी फाइल इंस्टॉल करने या संदिग्ध ऐप को आवश्यक अनुमतियां देने से मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी, बैंकिंग विवरण और OTP खतरे में पड़ सकते हैं, जिससे बैंक खाते से पैसे निकाले जाने का जोखिम रहता है।
⚠️ इन जरूरी बातों का रखें विशेष ध्यान
🔹 अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें: WhatsApp, SMS या अन्य माध्यमों से प्राप्त किसी भी संदिग्ध APK फाइल को इंस्टॉल न करें।
🔹 फर्जी मैसेज पर क्लिक न करें: यदि किसी मैसेज में लिखा हो कि आपका बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा या KYC तुरंत अपडेट करें, तो घबराएं नहीं और दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
🔹 अनजान कॉल पर भरोसा न करें: बैंक अधिकारी बनकर बात करने वाले व्यक्ति को OTP, PIN, CVV या पासवर्ड न बताएं।
🔹 फोन का नियंत्रण न सौंपें: किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन-शेयरिंग, रिमोट-एक्सेस ऐप या संदिग्ध ऐप इंस्टॉल न करें।
🔹 बैंक से सीधे संपर्क करें: खाते से संबंधित किसी भी सूचना की पुष्टि अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या अधिकृत ग्राहक सेवा नंबर से करें।
🔹 मोबाइल की सुरक्षा बनाए रखें: फोन में ऐप केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड करें और ऐप को अनावश्यक अनुमतियां देने से बचें।
🚨 ठगी होने पर तुरंत क्या करें?
यदि आपके बैंक खाते से पैसे निकल गए हैं या आप साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त, साइबर अपराध की शिकायत आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज की जा सकती है। अपने बैंक को भी तुरंत सूचित करें। एसपी हिसार का संदेश: साइबर अपराधी लोगों की घबराहट और जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जांचें। आपकी थोड़ी-सी सतर्कता आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




