थाना सदर हिसार पुलिस की कार्रवाई: चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।।
थाना सदर हिसार पुलिस की कार्रवाई: चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- थाना सदर हिसार पुलिस ने चोरी की एक वारदात को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता सुरजीत पुत्र बालचंद वर्मा, निवासी गाँव धांसु, जिला हिसार ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया था कि 28 सितम्बर 2026 को दोपहर लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच उनके प्लॉट से गेहूं के दो कट्टे चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप-निरीक्षक शमशेर सिंह द्वारा शुरू की गई। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने 30 सितम्बर 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुर पुत्र कृष्ण, निवासी बुगाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल नं. HR 20AC-4128को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया तथा वीडियोग्राफी करवाकर सीजर मेमो तैयार किया। आरोपी अंकुर को 1 अक्टूबर 2026 को अदालत में पेश कर जिला जेल हिसार भेज दिया गया था। दूसरा आरोपी: मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को दूसरे आरोपी सुमित उर्फ जग्गु पुत्र राजकुमार, निवासी धकतना, जिला हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर घटना स्थल की निशानदेही करवाई गई व आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के पश्चात आरोपी सुमित उर्फ जग्गु को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की नियमानुसार जांच जारी है।। #newstodayhry @Newstodayhry



