Haryana
Trending

नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 23 दिनों में NDPS एक्ट के तहत 19 मामले दर्ज, 23 आरोपी गिरफ्तार।।

नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 23 दिनों में NDPS एक्ट के तहत 19 मामले दर्ज, 23 आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस ने 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक के 23 दिनों में NDPS एक्ट के तहत कुल 19 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

23 दिनों में नशा तस्करी के मामलों का विवरण

नशा तस्करों से बरामद मादक पदार्थ

  • हेरोइन: 200 ग्राम
  • चूरापोस्त (पोस्त का भूसा): 14 किलो ग्राम
  • गांजा: 2 किलो ग्राम
  • अफीम: 400 ग्राम

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नशे के स्रोतों और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री में संलिप्त है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button