HTM थाना पुलिस की मुस्तैदी, 2 घंटे में गुमशुदा बच्चे को सकुशल तलाशा
HTM थाना पुलिस की मुस्तैदी, 2 घंटे में गुमशुदा बच्चे को सकुशल तलाशा
हिसार:- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना HTM पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को मात्र 2 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, थाना HTM क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बच्चे के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना HTM में तैनात SI दिनेश कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी (Additional SHO) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता से प्रयास करते हुए मात्र 2 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल तलाश लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चा मोबाइल फोन लेने की जिद को लेकर उदास होकर घर से निकल गया था। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।एसपी हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस गुमशुदा बच्चों की तलाश और उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। SI दिनेश कुमार एवं थाना HTM पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।हिसार पुलिस की अपील अभिभावक बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें, उनकी भावनाओं को समझें तथा उन्हें प्यार और धैर्य के साथ अपनी बात रखने का अवसर दें। यदि कोई बच्चा गुम हो जाता है, तो बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।हिसार पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।


