#haryanagorvmentsirsa
Trending

“बेसहारा गोवंश की सेवा को सलाम, नंदीशाला केलनिया को मिला सम्मान”

“बेसहारा गोवंश की सेवा को सलाम, नंदीशाला केलनिया को मिला सम्मान”

सिरसा:- (अक्षित कम्बोज ) नंदीशाला केलनिया, सिरसा द्वारा गोसेवा, बेसहारा गोवंश की देखभाल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए डेरा बाबा भूमन शाह में बाबा श्री ब्रह्मदास 49वें जन्म दिवस पर नंदीशाला को सम्मानित किया गया। नंदीशाला केलनिया द्वारा लंबे समय से गोवंश की सेवा, उनके पालन-पोषण तथा देखभाल के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नंदीशाला का उद्देश्य बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना और उनकी सेवा करना है। इन सेवाभावी कार्यों से समाज में गोसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। इस अवसर पर बाबा ब्रह्मदास महाराज ने नंदीशाला के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए गौसेवा को पुण्य एवं मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को सहयोग करना चाहिए, ताकि निराश्रित गोवंश की बेहतर देखभाल हो सके। डेरा बाबा भूमन शाह में मिला यह सम्मान नंदीशाला से जुड़े सभी सेवादारों, सहयोगियों, दानदाताओं एवं गोसेवकों के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों और समर्पण को समर्पित है। नंदीशाला प्रबंधन ने इस सम्मान के लिए डेरा बाबा भूमन शाह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गोसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान सुशील कंदोई, उपप्रधान सुधीर ललित, विजय बंसल कोषाध्यक्ष, महेंद्र बणीवाला व वेद भूषण गर्ग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button