शाहबाद की अमर कॉलोनी में महिला के मकान में बंद संदूक में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव।।
शाहबाद की अमर कॉलोनी में महिला के मकान में बंद संदूक में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव।।


शाहबाद-(माखन शर्मा):- कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद की अमर कॉलोनी में कल देर रात एक महिला के बंद पड़े मकान में रखे बंद सन्दूक से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जलुबी निवासी राकेश के अनुसार शव उनके पिता 60 वर्षीय नराता राम का है जो कुछ समय पहले रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। जिस महिला के घर से शव बरामद हुआ वह महिला भी घर से गायब है। सूत्रों के अनुसार मृतक नराता राम का महिला के घर आना जाना था। राकेश के शक को जाहिर करने के लिए पुलिस ने महिला के घर कि छानबीन की। जिसमें एक बंद सन्दूक में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक नराता राम के बेटे राकेश कुमार ने बताया कि कई महीनों से उसके पिता लापता थे। जिसकी शिकायत थाना शाहबाद में भी दर्ज करवाई गई थी। वही देर शाम बन्द पड़े मकान में बाइक लेने के लिए गए हुए थे ।परिजनों ने शक के आधार पर अमर कॉलोनी के मकान में बदबू आने पर पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर बन्द पड़े सन्दूक से शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है। पिछले कई महीनो से लापता सेवानिवृत्त नराता राम का महिला के घर आना जाना था। सन्दूक में पड़ा शव कंकाल में बदल चुका है। जिसकी शिनाख्त करना बेहद मुश्किल है। लेकिन मृतक के बेटे राकेश के दावे अनुसार शव उनके पिता नराता राम का है। राकेश ने बताया कि उनके पिता की उसी महिला ने हत्या की है। नराता राम के बेटे राकेश कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस के अनुसार पंजाब के जालंधर जिले में महिला द्वारा इसी तरह एक फौजी की हत्या कर शव को संदूक में रखा गया था। प्रभारीशाहबाद थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अमर कॉलोनी में शव संदूक में बरामद हुआ है और शव कई महीने पहले हत्या करके संदूक में रखा गया है। शव की शिनाख्त करना फिलहाल मुश्किल है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कई महीने पहले लापता की शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। जल्द ही आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।। #newstodayhry