#haryanagorvment
Trending

2 साल से फरार मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार, 7 नशा तस्कर काबू

2 साल से फरार मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार, 7 नशा तस्कर काबू

डबवाली :- ( पंकज गोदारा )नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का अभियान लगातार और अधिक आक्रामक होता जा रहा है । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे नशा तस्करों के लिए बेहद भारी साबित हुए । अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से की गई पांच बड़ी कार्रवाईयों में डबवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इन कार्रवाईयों में पुलिस टीमों ने 135 प्रतिबंधित गोलियां व 1,700 नशे में दुरुपयोग किये जाने वाली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं । इस दौरान 7,300 रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव जलालआना क्षेत्र में दबिश देते हुए संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को एक पॉलिथीन सहित काबू किया । कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की पॉलीथिन सहित तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 प्रतिबंधित गोलियां एलप्राजोलम व 04 डिब्बे (1,200 कैप्सूल) नशे में दुरुपयोग किए जाने वाले प्रेगाबलीन के बरामद हुए । जिस संबंध में बरामद गोलियों को कब्जे में लेकर काबू किए गए आरोपी गुलाब सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना ओढ़ा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । इसी क्रम में प्रभारी चौकी देसूजोधा एएसआई पालाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव देसूजोधा क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से 30 प्रतिबंधित गोलियां बूप्रेनोरफिन व 200 नशे में दुरूपयोग किए जाने वाली टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद हुई। जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी कुलवीर सिंह के विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर एएसआई सुखदर्शन सिंह द्वारा आगामी जांच शुरू की गई । जो आरोपी कुलवीर से की गई प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसे उक्त गोलियां आरोपी गुरप्रीत सिंह ने सप्लाई की थी । जिस संबंध में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । जो इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश देते हुए इस मामले के मुख्य सप्लायर आरोपी निर्मल सिंह को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । इसी तरह सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने एएसआई बेअन्त सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गांव डबवाली क्षेत्र में गश्त पड़ताल के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से 60 एलप्राजोलम प्रतिबंधित गोलियां व 300 नशे में दुरुपयोग की जाने वाली टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 7,300 रुपये ड्रग मनी भी बरामद की गई । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी सागर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर डबवाली में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । एक अन्य मामले में चौकी कालांवाली प्रभारी एएसआई रमेश कुमार की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखमीत सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी सुखमीत सिंह थाना कालांवाली में हेरोइन बरामदगी के संबंध में दर्ज अभियोग में मुख्य सप्लायर की भूमिका में वांछित था । जिस संबंध में सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने दिनांक 12 नवम्बर 2026 को आरोपी प्रवेश को 07.410 ग्राम हेरोइन सहित पंजाब बस अड्डा मंडी कालांवाली से काबू किया था । प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी प्रवेश ने बताया कि उक्त हेरोइन उसे आरोपी सुखमीत सिंह ने ही सप्लाई की थी । आरोपी सुखमीत सिंह को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । इसी क्रम में चौकी चौटाला पुलिस टीम ने एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोडा पोस्त बरामदगी मामले में दो साल से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी राकेश कुमार को पंजाब से गिरफ्तार किया है । गौरतलब है कि दिनांक 28 अगस्त 2024 को नाका संगरिया गांव चौटाला पर नाकाबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी गुरजीत को 02 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया था । जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी गुरजीत के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश व इस नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में लगातार सटीक निगरानी व दबिशों के परिणामस्वरूप मुख्य सप्लायर आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना,चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश — “नशे का कारोबार करने वालों के लिए डबवाली में अब कोई जगह नहीं, कानून का शिकंजा हर हाल में उन तक पहुंचेगा।”

Related Articles

Back to top button