Haryana
Trending

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को नम आंखों से दी विदाई।।

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- 21 दिसंबर को गुरुग्राम में हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया था जिसके बाद हरियाणा में चौटाला साहब के निधन का शोक हर तरफ फ़ैल गया। हर कोई नम आँखों से ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दे रहा था। आज ओम प्रकाश चौटाला के पैतृक गांव चौटाला में बने साहब राम स्टेडियम में उनकी अंतिम रस्म क्रिया के तौर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें पंजाब और हरियाणा भर से हजारों लोगों ने शिरकत की। इसके साथ पंजाब , राजस्थान सहित कई राज्यों से सियासत दानों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा , हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी , पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल , पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल , कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा , इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा , किसान राकेश टिकैत सहित कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रधांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में मंच के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने कहा कि पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के अचानक निधन से हर कोई शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि भगवान ओम प्रकाश चौटाला की आत्मा को शांति दे और अपने चरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि भगवान इस दुःख की घड़ी को सहने की ताकत परिवार को दे। ओम प्रकाश चौटाला के निधन से केवल परिवार के लोग ही शोकाकुल नहीं है बल्कि समस्त हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ा दुःख है। उन्होंने कहा कि चौटाला के निधन से राजनीति के एक युग का अंत है। नड्डा ने मंच के जरिए अपना अनुभव साँझा करते हुए कहा कि उन्हें चौटाला के साथ राजनीति के तौर पर एक साथ काम करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि चौटाला एक जिंदा दिल व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि चौटाला बड़ी बेबाकी से लोगों की आवाज उठाते थे और बेबाकी उनकी रगों में बसी हुई थी। उन्होंने कहा कि मजदूर , मध्यम वर्ग और किसानों की आवाज को हमेशा ओम प्रकाश चौटाला ने उठाया है। उन्होंने कहा कि बतौर सीएम रहते हुए ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास के लिए बेहतरीन काम किए है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला युवाओं के प्रिय थे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पांच बार के सीएम रहे और हरियाणा के लोगों की चौटाला ने खूब सेवा की है। चौटाला ने हरियाणा के विकास के लिए एक अहम योगदान दिया है। राज्यपाल ने अपना अनुभव साँझा करते हुए कहा कि 1998 में वाजपेयी की केंद्र की सरकार में जब वे शहरी विकास मंत्री थे तब ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के सीएम थे तब ओम प्रकाश चौटाला से एनसीआर के राज भवन में मुलाकात हुई थी और ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के साथ दूसरे राज्यों में भी विकास को तवज्जो देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि एनसीआर के तहत ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा , राजस्थान , दिल्ली और यूपी में से हरियाणा में ही विकास कार्य करवाने को लेकर अहमियत दी थी। उन्होंने कहा कि एनसीआर में हरियाणा का हिस्सा लेने के लिए चौटाला ने खूब संघर्ष किया और केंद्र सरकार से हरियाणा का हिस्सा लेकर ही माने थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास को नई दिशा देने का कार्य उनकी देखरेख में हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौटाला का जीवन संघर्ष का प्रतीक रहा है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा को विकास के क्षेत्र में नई दिशा मिली। ऐसे महान व्यक्तित्व चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अपना एक गौरवशाली जीवन व्यतीत करके हम सबको एक दिशा देकर गए हैं। ऐसी दिवंगत आत्मा से हमें प्रेरणा मिलती है, जिन्होंने समाज और प्रदेश के हित में अपना जीवन समर्पित किया। जब भी समाज के हित की बात आई श्री चौटाला ने हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया और लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करी कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को ये दु:ख सहने का साहस प्रदान करें। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चौधरी देवीलाल और उनके परिवार के लोगों ने प्रदेश और देश के लिए बेहतरीन काम किया है। चौटाला परिवार ने गरीब , किसान और कमेरे वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी लीडरशिप का मुकाबला आज की लीडरशिप नहीं कर सकती। आज की लीडरशिप स्वार्थ के आधार पर है जबकि पुरानी लीडरशिप कुर्बानी और त्याग पर आधारित थी। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि चौधरी देवीलाल से उन्हे काफि कुछ सिखने को मिला है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button