

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम नगर निगम के चुनावो का बिगुल बज चुका है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए पार्टी से आवेदन करने शुरू कर दिए है। गुरुग्राम नगर निगम से मेयर पद की प्रबल दावेदार माने जाने वाली उषा प्रियदर्शी ने कहा कि वह भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता है। नगर निगम से मेयर चुनाव वह लड़े यह पार्टी तय करेगी। अगर पार्टी ने टिकट दिया तो वह चुनाव अवश्य लड़ेंगी और पार्टी ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़वाना है तो वह चुनाव लड़वाने के लिए सक्रिय हो जाएंगी रही बात गुरुग्राम में मूलभूत सुविधाओं की तो लोगो को गड्ढा मुक्त सड़के ,जल भराव से निजात, सीवर की समस्या से निजात मिले इसके लिए नगर निगम को विशेष कार्य करने होंगे। वैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुग्राम को विशेष तवज्जो दी है। गुरुग्राम की सड़कें गड्ढा मुक्त हो ,जल भराव न हो, सीवर व्यवस्था सुचारू हो, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए इस पर अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए है। नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा का मेयर बनते ही गुरुग्राम को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी, जिससे गुरुग्राम वासी ग्रेटर गुरुग्राम में रहने का सपना साकार कर सके।। #newstodayhry @newstodayhry