Haryana
Trending

भाजपा जिला सिरसा के 14 मंडल अध्यक्षों का हुआ सर्वसम्मत निर्वाचन- जवाहर सैनी।।

सिरसा-(अक्षित कंबोज):- सिरसा भारतीय जनता पार्टी जिला सिरसा के चुनाव अधिकारी एवं पूर्व चेयरमैन, हरियाणा सरकार जवाहर सैनी ने सिरसा जिला के संगठनात्मक गठन बारे जानकारी देते हुए कहा कि संगठन पर्व-2024 के तहत संगठन गठन की प्रक्रिया में प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श एवं चर्चा उपरांत भाजपा जिला सिरसा के 14 मंडल अध्यक्षों को विधिवत रूप से सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी जवाहर सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जिसमें हर तीन वर्ष बाद पार्टी के संविधान के अनुसार बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव / निर्वाचन किया जाता है। संगठन गठन की इसी प्रक्रिया के तहत मंडल अध्यक्ष हेतु आवेदक कार्यकर्ताओं के पैनल पर भाजपा सिरसा जिला प्रभारी एवं चेयरमैन, हरियाणा सरकार वेद फुल्लां द्वारा जिला कोर ग्रुप में विस्तृत चर्चा उपरान्त सभी सदस्यों की सहमति-सर्वमम्मति से मंडल अध्यक्ष दायित्व हेतु प्रदेश नेतृत्व को भेजे गए पैनल अनुसार डबवाली विधानसभा के डबवाली मंडल से मोहिन्द्र बांसल, अबूबशहर मंडल से हरजिन्द्र सिंह, गोरीवाला मंडल से जसवंत सिंह जाखड़, रानियां विधानसभा के करीवाला मंडल से रणमाल सिंह , खारियां मंडल से सुरेश कम्बोज, चक्कां मंडल से विरेन्द्र छापोला, ऐलनाबाद विधानसभा के ऐलनाबाद मंडल से समिन्द्र पाल, पोहड़का मंडल से सुखदेव सिंह, जमाल मंडल से जनकराज सैनी, चोपटा मंडल से संदीप कुमार सहारण, कालांवाली विधानसभा के कालांवाली मंडल से लवली कुमार गर्ग, रोड़ी मंडल से हरपिलास सिंह, बड़ागुढ़ा मंडल से बूटा सिंह बाज़ीगर, दड़बी मंडल से संदीप हंस को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस निर्वाचन की घोषणा जिला चुनाव सह-अधिकारी यतिन्द्र सिंह एडवोकेट व विजय वधवा ने जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज की अध्यक्षता एवं सभी मंडलों के संगठन पर्व सहयोगी, सह-सहयोगी, विधानसभा चुनाव प्रतिनिधि एवं मंडल चुनाव प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी विधानसभाओं में जाकर मंडल अनुसार की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज ने कहा कि पार्टी ने समर्पित, निष्ठावान, ऊर्जावान एवं युवा कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर, उन्हें संगठन को मज़बूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। जिला चुनाव सह अधिकारी यतिन्द्र सिंह एडवोकेट व विजय वधवा ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी जिलाध्यक्ष शीशपाल कम्बोज की अगुवाई में एक मज़बूत संगठन के रूप में कार्य करते हुए निश्चितरूप से नई बुलंदियों को छुएँगे।। #newstodayhry @nwestodayhry

Related Articles

Back to top button