उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्लोबल सिटी का दौरा किया।।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्लोबल सिटी का दौरा किया।।


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्लोबल सिटी का दौरा किया। गुरुग्राम में शहर के भीतर यानि मिलेनियम सिटी में ग्लोबल सिटी बनाने का कार्य निर्बाध जारी है। इसकी कार्य प्रगति और निर्माण गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए शनिवार को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने ग्लोबल सिटी का दौरा किया। उन्होंने एचएसआईडीसी, वन विभाग व परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम संभावनाओं का शहर है। जिसमें एक तरफ विश्व की सबसे बड़ी जंगल सफारी जैसी परियोजना फलीभूत होने जा रही है तो वहीं दूसरी ओर देश की पहली ग्लोबल सिटी विकसित करने का काम भी तीव्र गति से जारी है। वहीं राव ने कहा कि गुरुग्राम की वैश्विक स्तर की पहचान को नई बुलंदियों तक ले जाना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। गुरूग्राम शहर विश्वभर के निवेशकों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। ग्लोबल सिटी विकसित होने से यहां निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह ग्लोबल सिटी गुरूग्राम में एनपीआर और सीपीआर के बीच 1003 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। जिसमें बड़े व छोटे भूखंडों की विस्तृत योजना बनाई गई है। इसके पहले फेज का काम अगले वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्लोबल सिटी में निवेश की रूचि के साथ विश्व की फॉर्च्यून 500 कंपनियां पहले से ही राज्य सरकार के संपर्क में हैं। जिला में नई रिहायशी व औद्योगिक विकास की परियोजनाओं के शीघ्र सफल होने व निरंतर बेहतर हो रही कनेक्टिविटी से जिला के सम्पूर्ण क्षेत्र में विकास के विस्तार की संभावनाएं ज्यादा प्रबल हैं, जिससे लोगों के सामाजिक स्तर में निश्चित ही बदलाव आएगा।। #newstodayhry @newstodayhry