सीआईए डबवाली स्टाफ ने पी.ओ. को दिल्ली से किया काबू।।
सीआईए डबवाली स्टाफ ने पी.ओ. को दिल्ली से किया काबू।।


डबवाली-(शुभम कटारिया):- पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ ने नांगलोई दिल्ली से एक पी.ओ.को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप.नि. राजपाल ने बताया कि सूचना के आधार पर नांगलोई दिल्ली से एक पी.ओ. को काबू किया गया है। आरोपी पी.ओ. की पहचान राकेश कुमार पुत्र अर्जुन दास निवासी मंडी आदमपुर हाल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को अभियोग नं. 264/2022, अभियोग नं. 468/2022, व अभियोग नं.423/2023 u)s 174 crpc थाना शहर डबवाली में काबू किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अदालत से 12.11.2020 को 138 एनआईटी एक्ट में पी.ओ. घोषित था। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।। newstodayhry @newstodayhry



