प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने आप प्रत्याशी कविता नागर के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन।।
प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने आप प्रत्याशी कविता नागर के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन।।


सिरसा-(अक्षित कंबोज):- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता ने सिरसा नगर परिषद से प्रेसिडेंट पद के लिए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता नागर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों को वार्ड वाइज और डोर-टू-डोर के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी चुनाव
डा. सुशील गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी सिरसा में पूरी मेहनत के साथ और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। सिरसा में कुछ परिवारों ने कब्जा कर रखा है। आम आदमी पार्टी ये कब्जा छुड़वाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों को चुनाव लड़ाती है। कविता नागर बिल्कुल सामान्य परिवार से आती हैं शिक्षित है और ईमानदार है। कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। सिरसा में आम आदमी पार्टी के सभी साथी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। सिरसा में जब जिला परिषद का चुनाव हुआ था तो इन सत्ताधारी लोगों ने हमें डिप्टी चेयरमैन पद का ऑफर दिया था। परंतु आम आदमी पार्टी ने उस पद को नकार कर जनता के काम करने का फैसला लिया। उस समय सिरसा में हमारे 6 जिला पार्षद जीते थे और सभी जनता का काम कर रहे हैं।
झाड़ू को मौका देकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की सफाई करे
उन्होंने कहा कि इस चुनाव को भी आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक जाएंगे। क्योंकि बीजेपी को केवल आम आदमी पार्टी ही हरा सकती है बीजेपी को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस को कई बार मौका देकर देख लिया लेकिन कांग्रेस बीजेपी से डरती है। आम आदमी पार्टी पूरी मेहनत के साथ इस परिवर्तन की लड़ाई को लड़ेगी। वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात और छत्तीसगढ़ में अच्छा प्रदर्शन किया। अब हरियाणा में भी चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा में स्कूलों, अस्पतालों का बुरा हाल कर दियाए कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और सडक़ें टूटी पड़ी हैं। बीजेपी का सारा पैसा भ्रष्टाचार में जाता है। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव अपने दम परए नई उम्मीद के साथ और परिवर्तन के लिए लड़ेगी। मैं सिरसा की जनता से अपील करता हूं कि कविता नागर शिक्षित, सशक्त और ईमानदार महिला है। इसलिए इस बार झाड़ू को मौका देकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की सफाई करे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां, वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ नेता नवजोत सिद्धू, श्याम मेहता, जिला पार्षद जसदेव सिंह निक्का, जिला पार्षद प्रतिनिधि बलविंद्र बराड़, राजेश मलिक, सरोज मानव, रानी देवी, जगतार सिंह, रिछपाल सिंह, हरकीरत सिंह, सुखचैन औलख, हंस राज वर्मा, कृष्ण वर्मा, प्रदीप सचदेवा, हंस राज, सुकेश अरोड़ा, रोहतास तेतरवाल, हरबंस लाल, विजय मोंगा, राज कुमार वधवा, भजन लाल, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीश चंद्र, ओमप्रकाश उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry