शहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हुडदंगबाजी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया।।
शहर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर हुडदंगबाजी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया।।


सिरसा-(अक्षित कंबोज):- सार्वजनिक स्थल पर हुंडदग बाजी कर शांति भंग करने के मामलें में जिला की थाना शहर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार लोगों को काबू किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि थाना शहर सिरसा की दो अलग-अलग पुलिस टीमों ने रानियां रोड़ सिरसा व मेन बाजार सिरसा क्षेत्रों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान डबवाली बाईपास फाटक से होते हुए जीएच चौक सिरसा की तरफ जा रहे थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब राधे धर्म कान्टा के पास पहुंची धर्म कान्टा के सामने रोड़ पर दो लड़के आपस में गुथमगुथा होकर एक दुसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा कर तथा गाली-गलौज कर आमजन की शान्ति भंग कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र नरेश कुमार व पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासियान पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी सिरसा के रुप में हुई है। जबकि एक अन्य पुलिस टीम ने मेन बाजार सिरसा क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग बाजी करते हुए दो युवकों को दबोचा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान संजू पुत्र सुखविंद्र सिंह व रवि पुत्र सुरज निवासियान गांव अरनियांवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में बीएनएस की धारा 194 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है।। #newstodayhry @newstodayhry