हरियाणा गवर्नमेन्ट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के हजारों कर्मचारियों ने लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे।।
हरियाणा गवर्नमेन्ट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के हजारों कर्मचारियों ने लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे।।


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणा गवर्नमेन्ट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन सम्बंधित हरियाणा सयुंक्त कर्मचारी संघ जिला कमेटी व जिले के कर्मचारी अपनी मांगों व समस्याओं के लिए अधीक्षक अभियंता पब्लिक हैल्थ कार्यालय के प्रांगण में इकट्ठे हुए। कर्मचारियों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए जिला भिवानी प्रधान सुरेन्द्र कुमार टोनी, चरखी दादरी जिला प्रधान जयप्रकाश पुनियां को बताया कि 1अप्रैल से मुख्य जलघरों को सरकार पंचायतों के अधीन करने जा रही हैं जिससे कर्मचारी वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। ऐसी 24 सूत्रीय मांगों का मांग-पत्र अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दलबीर सिंह दलाल को सौंपा। रोष प्रदर्शन में विशेष रूप से प्रांतीय प्रधान ईश्वर शर्मा, प्रांतीय सचिव संदल सिंह राणा ने शिरकत की। प्रान्तीय प्रधान ईश्वर शर्मा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 23 मार्च 2025 को पब्लिक हैल्थ मंत्री के हिसार आवास का घेराव को मंत्री रणबीर गंगवा के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। यहां से चलकर सभी कर्मचारी सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचकर लोहारू जल सेवाएं परिमण्डल भिवानी दिनेश राठी, यमुना जल सेवाएं परिमण्डल भिवानी आर.के. बत्रा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। सभी कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए भवन तथा मार्ग विभाग परिमण्डल सुरेन्द्र देशवाल को ज्ञापन सौंपा। सभी अधीक्षक अभियंताओं ने संगठन को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन मुख्य अभियंता को भिजवाकर समस्याओं का निदान करवाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। जिला प्रधान सुरेन्द्र कुमार टोनी ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांग जिनमें अप्रैल 2025 से गांव के जलघरों को पंचायतों के अधीन किया जा रहा है उसका संगठन भारी विरोध करता है, ग्रुप-डी कर्मचारियों का वृद्धि भत्ता सरकार नये वर्ष से एकमुश्त देना चाह रही है संगठन यह मांग करता है कि वृद्धि भत्ता वेतन के साथ पहले की तरह दिया जाये, तीनों विभागों में वर्ष 2020 से 2023 तक के एलटीसी के बकाया बिल नहीं बन रहे उनका ऑप्शन खुलवाया जाये ताकि कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ मिल सके। एचकेआरएन व किसी प्रकार के कच्चे कर्मचारी का सरकार की हिदायतों के अनुसार जो सरकार ने एक्ट पास किया है उसे तुरन्त प्रभाव से लागू किया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



