धर्मनगरी के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुण्डीय महायज्ञ के दूसरे दिन विधिवत रूप से हवन यज्ञ की शुरुआत।।
धर्मनगरी के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुण्डीय महायज्ञ के दूसरे दिन विधिवत रूप से हवन यज्ञ की शुरुआत।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- धर्मनगरी के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुण्डीय महायज्ञ के दूसरे दिन विधिवत रूप से हवन यज्ञ की शुरुआत हुई। इस महायज्ञ अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जनकल्याण के लिए किए जा रहे इस महायज्ञ में 1200 के करीब ब्राह्मण वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ पूजा पाठ कर रहे हैं, जिसके चलते पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ सम्राट स्वामी हरि ओम महाराज ने बताया कि इस महायज्ञ में धर्म का कार्य करने वाले और समाज का कल्याण चाहने वाले संत, महात्मा हिस्सा लें रहे है और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे है । धर्मनगरी कुरुक्षेत्र अब धाम बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे हरियाणा के लोग उत्साहित है, विशेष तौर पर कुरुक्षेत्र के लोग शामिल है। वातावरण शुद्ध करने के लिए महायज्ञ ही सबसे बेहतर माध्यम है। वहीं महायज्ञ को लेकर शोध किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शोध करने के लिए कई संस्थान के विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों से संपर्क किया जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि महायज्ञ से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कितना होता है और कितने क्षेत्र में फैलता है। महायज्ञ के पूर्ण होने पर ही महायज्ञ से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा के बारे में पता चल पाएगा। महायज्ञ में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रा नंद सरस्वती ने बताया कि सभी समस्याओं का हाल हवन यज्ञ से निकलता है और सभी समस्याओं का निदान हवन यज्ञ में है। युद्ध से लेकर तमाम चिंताओं से मुक्ति के लिए यज्ञ किया जाता है और यज्ञ सदियों से चली आ रही परंपरा आज भी सनातन धर्म को जिंदा रखे हुए हैं। सनातन धर्म को मानने वाले लोग आज भी हवन यज्ञ करते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry