कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई।।
कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आयोजित महायज्ञ में सुबह बड़ी घटना हो गई। यज्ञ में आए ब्राह्मणों पर बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक ब्राह्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के पीछे बासी भोजन को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसा गया, जिसका उन्होंने विरोध किया। लगातार हो रहे विरोध के चलते सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और गार्डों ने गुस्से में फायरिंग कर दी। इस हमले में लखनऊ से आए आशीष तिवारी नामक ब्राह्मण को गोली लग गई। घायल को तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था। इसमें देश भर से 1500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था। इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की। ब्राह्मणों का आरोप है कि पहले दिन ने बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे। यह यज्ञ 27 मार्च तक चलना है। इसमें BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत BJP के नेता शिरकत कर चुके हैं।। #newstodayhry @newstodayhry